सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

हिंदी शायरी 2026 | दर्द, वफ़ा, बेवफ़ाई, एतबार और मोहब्बत की शायरी

1.  वफ़ा की तलाश शायरी | Wafa Shayari जिस वफा की तलाश में भटकता हूं आजकल वो इस दौर के रिश्तों में मिलता कहां है हर शख्स अपने मतलब का हिसाब रखता है दिल से निभाने वालों की कीमत कहां है। 2. मुस्कान और झूठ शायरी | Sad Love Shayari वो मुस्कुरा कर हर शिकायत टाल देती है मेरे जज्बातों को एक हंसी में उछाल देती है मैं सच जानने की जिद करता हूं वो एक मुस्कान से हर राज पर पर्दा डाल देती है। 3. अंदर का दर्द शायरी | Pain Shayari मैं टूट रहा हूं धीरे-धीरे ये शोर किसी को सुनाई नहीं देता अंदर कितना दर्द पल रहा इसका हिसाब दिखाई नहीं देता चेहरे पर मुस्कान रहकर हर दर्द छुपा लेता हूं ये सच है परिस्थितियों ऐसी हैं खुद को संभाल पाना अब आसान नहीं होता। 4. खामोशी की मोहब्बत शायरी | Silent Love Shayari दिल की बात कोई सुने समझ तो सही इन खामोशियों में एक पूरी दास्तान छुपी होती है हर जज्बात लफ्जों का मोहताज नहीं होता सच्ची मोहब्बत की गहराई अक्सर खामोशियों में बसी होती है। 5. एतबार और बदलते रिश्ते शायरी | Trust Shayari हर बात अच्छी लगती है जब तक एतबार जिंदा है मोहब्बत में हर लब्ज खुशगवार लगता है मगर जब बदल जाए क...

जो हमने राज छुपाए थे

जो हमने राज छुपाए थे उसे बेपर्दा कर दिया अच्छा भला था मौसम गर्दा कर दिया उन्हें समझ में आ चुका है मैं बात बदलने की कोशिश कर रहा हूं उनकी नजर में इतना नीचे गिर चुका हूं जिस खाई से कभी निकल नहीं सकता

ख्वाहिशों की दीवार पर

ख्वाहिशों की दीवार पर तुम्हारा नाम लिख देंगे आज से अपनी जिंदगी तुम्हारे नाम लिख देंगे मुझे छोड़ने के बारे में कभी सोचना भी मत वरना अपनी सांसों पर अपना इंतकाम लिख देंगे

हम अपने दिल के चौपाल पर शब्दों का तड़का लगाते हैं

हम अपने दिल के चौपाल पर शब्दों का तड़का लगाते हैं तेरी मोहब्बत है कि शायरी बनाते हैं आज कल तुम्हारी मीठी खूबसूरत बातों को सोचकर मुस्कुराते हैं

दर-दर ठोकर खा रहा हूं

दर-दर ठोकर खा रहा हूं अपनी खुदगर्जी से काश अपने दिल को समझा पाया होता, ना अपने दिल की फरमान लिए उसके पास जाता ना उसकी तीखी बातों का दर्द मुझको मिलता

तुम बेवफा होकर जा रही हो

तुम बेवफा होकर जा रही हो तो जाओ मगर मेरे दिल के सुकून का कोई इंतजाम कर दो तुम्हारे जाने के बाद मैं जी नहीं सकता या फिर जाने से पहले मेरा काम तमाम कर दो

आपके चाहतों का असर मुझ पर ऐसा हुआ

आपके चाहतों का असर मुझ पर ऐसा हुआ मैं खुद से बेकाबू हो गया अब खुद को संभाल पाना मुश्किल तो है इजहार करने का इंतजार है इजहार करने से पहले जो प्यार मुझको मिला अनमोल है

समय बदलेगा समस्याओं का हल निकल जाएगा

समय बदलेगा समस्याओं का हल निकल जाएगा घबराकर संघर्ष करना छोड़ दोगे अगर धीरे धीरे सब कुछ बिखर जाएगा हौसला खुद में बना कर रखोगे अगर एक दिन मुकद्दर संवर जाएगा